(सऊदी अरब) हज यात्रियों को आराम करने स्लीपिंग पॉड्स देगा सऊदी अरब
(सऊदी अरब) हज यात्रियों को आराम करने स्लीपिंग पॉड्स देगा सऊदी अरब
सऊदी अरब / इस साल रविवार से शुरू हुए हज के यात्रियों के लिए सऊदी अरब मुफ़्त स्लीपिंग पॉंड्स मुहैया कराएगा। हाजी व मुतामेर गिफ्ट चैरिटेबल एसोसिएशन ने बताया कि अगले 6 दिनों में हज यात्री मुफ्त में नींद ले सके इसके लिए उन्हें 18 से 24 मॉडल होटल कैप्सूल पेश किए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक स्लीपिंग पॉंड्स पवित्र शहर मक्का के पश्चिमी शहर मीना में होंगे। इन पोंड की लंबाई 3 मीटर से कम व ऊंचाई 1 मीटर से ज्यादा है। यहां हज यात्री अपने कपड़े बदल सकते हैं, नहा सकते हैं और अपने सामान एवं कीमती चीजें भी रख सकते हैं। यह उन हज यात्रियों के लिए एक समाधान है जो मौके पर होटल बुक कराने में असमर्थ है। उन्होंने यह भी बताया कि एक व्यक्ति 3 घंटे तक पॉंड्स का इस्तेमाल कर सकता है। नमाज के समय उठने पर यह पॉंड्स किसी दूसरे व्यक्ति को सौंपने से पहले साफ किया जाएगा।
20 August 2018
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें