एनजीटी के आदेश दरकिनार कर, गंगा बैराज पर पुलिस करवा रही अवैध मछली शिकार - UP SANDESH
कानपुर 2 जुलाई 2018 (विशाल तिवारी) गंगा बैराज पर मछलियों का शिकार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। यहां खुद पुलिस अपनी मौजूदगी में मछलियों का शिकार करवा रही है। या यूं कहें कि बैराज पर स्थानीय पुलिस की शह पर मछलियों का शिकार किया जा रहा है।
कानपुर के कोहना थाना क्षेत्र स्थित गंगा बैराज पर एनजीटी के आदेशों को दरकिनार कर शिकारी मछलियों का शिकार कर रहे हैं। स्थानीय पुलिस की शह पर पूरे मामले को अंजाम दिया जा रहा है। दरअसल ये मछली शिकारी रोज दर्जनों नावों में सवार होकर सुबह से शाम तक मछलियों का शिकार करते हैं। आपको बता दें कि बैराज से चंद क़दमों की दूरी पर पुलिस चौकी भी स्थित है फिर भी मछली शिकारी धड़ल्ले से इस काम को अंजाम दे रहे हैं। चौकाने वाली बात ये है कि ये मछली शिकारी पुलिस के सामने मछलियों का शिकार करते हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी तमाशा देखती रहती है। स्थानीय निवासियों के अनुसार ये शिकारी स्थानीय पुलिस को शिकार करने के एवज में साप्ताहिक नजराना भेंट कर हैं। जिला प्रशासन की ओर से कार्रवाई न करने के कारण इन शिकारियों के हौंसले और भी ज्यादा बुलंद हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें