कानपुर : नशा सामाजिक बुराई, इससे दूर रहें युवा : जिलाधिकारी - UP SANDESH
कानपुर 2 जून 2018 (विशाल तिवारी) नशा एक सामाजिक बुराई है। इससे युवा वर्ग को दूर रहना चाहिए और इसे जड़ से खत्म करने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करना चाहिए। नकली शराब के विरोध में एक रैली बिठूर के रानी लक्ष्मी बाई चौराहा से निकाली गई। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने हरी झंडी देकर रैली को रवाना किया। इस मौके पर रैली का नेतृत्व कर रहे भाजपा के विधायक प्रतिभा शुक्ला एवं पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी रैली की अगुवाई कर रहे थे। रैली में लोगों से अपील की जा रही थी कि वे शराब से नाता तोड़ अपनी सेहत का विशेष ध्यान दें। रैली के दौरान जगह जगह उनका क्षेत्रीय नागरिकों एवं किसानों ने माला पहनाकर स्वागत किया गया। रेलवे उद्घाटन के दौरान डी एम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा नशा करना सामाजिक बुराई है। इसके खिलाफ इस प्रकार की जन जागरण अभियान चलाया जाना अनिवार्य है। कहां हर देशभक्त नागरिक को नशे से दूर रहना चाहिए तभी हमारे देश एवं देशवासी विकास की ओर बढ़ पाएंगे। आईजी पुलिस आलोक सिंह ने अपने संबोधन में कहां अच्छा खासा व्यक्ति नशे का सेवन करने से जहां सुध-बुध खो बैठता है। वही उसकी दुर्घटना के दौरान मौत भी हो सकती है। जिसके कारण उनके परिवार को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है और परिवार अस्त-व्यस्त हो जाता है। नशे के सेवन से परिवार में आए दिन लड़ाई झगड़े का माहौल बना रहता है। जिसके चलते इसका असर परिवार के अलावा आस पड़ोस के लोगों पर भी पड़ता है। नशा एक सामाजिक बुराई है। इसे अपने और आसपास के लोगों को इसके विरुद्ध जागरुक करना चाहिए संबोधन के दौरान पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी ने कहा की नशा एक जहर है। जिसका सेवन हमारी आने वाली पीढ़ियों एवं देश को बर्बादी के मार्ग पर ले जा रहा है और यही पतन का कारण भी है रैली ईश्वरी गंज बैकुंठपुर कल्याणपुर नारामऊ मंधना टिकरा धूल धूल भौती सचेंडी से रमईपुर मझावन भीतरगांव होते हुए बिधनू में रैली का समापन हुआ इस मौके पर जन जागरण रैली का की अध्यक्षता कानपुर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने किया इसके अलावा बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष निर्मला सिंह, ओम प्रकाश द्विवेदी, डॉ अशोक शुक्ला, अरविंद शुक्ला, गुड्डू वाजपेई, देवेश मिश्रा, व्यास त्रिपाठी, पारुल चतुर्वेदी, सुनील मिश्रा, शिव विलास बाजपेई, अतुल शुक्ला, उपेंद्र त्रिपाठी, ओम प्रकाश अवस्थी, सुखराम सिंह, जैन तिवारी, पंकज मिश्रा, डॉ कुंदन दिवाकर, सचिन पासवान, बलराम यादव, लल्ला सिंह, मुन्ना अवस्थी, बबुआ पांडे, सेलू, बृजेंद्र द्विवेदी, संजय दुबे, कृष्ण गौतम मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद मिश्रा ने किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें