अंतरराष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय सचिव बनाये गए पुनीत सिंह - UP SANDESH
कानपुर देहात 22 अप्रैल 2018 (अमित राजपूत) अंतरराष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार प्रदेश सम्मेलन व जिला कार्यालय का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज सिंह द्वारा किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाना हमारे संगठन का सर्वप्रथम कर्तव्य है। प्रदेश अध्यक्ष पुनीत सिंह को राष्ट्रीय सचिव का कार्यभार सौंपा गया। पुनीत सिंह ने बताया संगठन द्वारा हर व्यक्ति को न्याय दिलाना संगठन की मुख्य प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं व बुजुर्गों व युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। हर पदाधिकारी कार्यकर्ता इमानदारी का परिचय दे जनता के हितों के लिए कार्य करे हर माह के आखिरी रविवार को गीता नगर जिला कार्यालय में संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। पीड़ित व्यक्ति कार्यालय मे अपनी लिखित शिकायत कर सकता है। हमारा संगठन पीड़ित की लिखित शिकायत के आधार पर उच्चाधिकारियों से शिकायत कर पीड़ित की परेशानियों को दूर करने में मदद करेगा। सभी जिलों के जिलाध्यक्ष को आदेश पारित किया जाएगा कि जिलाध्यक्ष अपने-अपने जिलों के कार्यालय में प्रत्येक माह कैम्प लगाएं और जनता की समस्याये सुने, व उनकी समस्याओं का निस्कारण कराएं। आवश्कता पड़ने पर मानवाधिकार आयोग जाएंगे राष्ट्रीय सचिव प्रमुख रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पृथ्वी नारायण, मंडल सचिव मुकेश चौरसिया, जिला अध्यक्ष विनय कुमार वर्मा, प्रदेश सचिव आशाराम, जिला उपाध्यक्ष वेद सिंह, जिला महासचिव संजय जैन, जिला सलाहकार नीरज सिंह, गुजैनी पार्षद अनिल वर्मा, गीता नगर पार्षद धीरेंद्र त्रिपाठी, व भारी संख्या में संगठन के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें