वृद्ध दंपत्ति ने महराजपुर पुलिस पर लगाया पैसे मांगने का आरोप - UP SANDESH
कानपुर 16 अप्रैल 2018 (विशाल तिवारी) सूबे के मुखिया चाहें लाख कोशिशें क्यों न करलें लेकिन कानपुर पुलिस अपनी हरकतों से बाज नही आ रही है। एक बार फिर कानपुर पुलिस पर पैसे मांगने का आरोप लगा है। गरीब हों या अमीर या वृद्ध पुलिस को केवल पैसों से मतलब है और पुलिस पैसो के लिए कुछ भी कर सकती है। वृद्ध दंपत्ति का आरोप है की कोर्ट से जमीन पर कब्ज़ा दिलाने का आदेश प्राप्त होने के बावजूद महाराजपुर पुलिस उनसे पैसों की मांग कर रही है। पैसा न देने की स्थिति में वृद्ध दंपत्ति को उनकी जमीन पर कब्जा नही मिल रहा है ।
महाराजपुर के मजरा भैरमपुर निवासी वृद्ध दंपत्ति जगदेई और उनकी पत्नी नन्हकू उम्र 82 वर्ष ने बताया कि की माता जगरानी के द्वारा 1 बीघा 1 बिस्वा, 8 विस्वांसी भूमि पक्की वसीयतनामा द्वारा दी गयी थी। उनकी जमीन पर दबंग झोलाछाप डा0 विनय प्रताप, राम प्रताप पुत्र भदई, फलनदेवी, बाबू, कमली ने कब्जा कर लिया था, तथा गवाह कृष्ण कांत पुत्र समसिंह से योजना बद्ध तरीके से पीड़िता के लड़के देशराज को जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी थी। आरोप है की पुलिस ने तब भी पैसा मांगा था न देने पर थाने से गाली देकर भगा दिया था और पंचनामा कर शव को हटा दिया था। कोर्ट की शरण में जाने के बाद जब वृद्ध दंपत्ति ने केस जीतकरआदेश प्राप्त कर लिया तो महराजपुर पुलिस ने कब्जा दिलाने के लिए फिर पैसो की मांग की। पैसा न होने के कारण पुलिस उनकी मदद नही कर रही है।
थाने के कई चक्कर लगाने के बाद भी डांट व अभद्रता के अलावा वृद्ध दंपत्ति को और कुछ नहीं हासिल हुआ। जिस कारण बुजुर्ग दंपत्ति न्याय की गुहार में दरबदर ठोकरे खाने को मजबूर हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें