Crime

[Crime][bsummary]

Social

[Kanpur][bsummary]

Political

[Political][bsummary]

National

[National][twocolumns]

राजकीय संवासिनी गृह से नोएडा भेजी जाएंगी 71 किशोरियां

कानपुर(सूरज कश्‍यप). राजकीय संवासिनी गृह परिसर में चल रहा महिला शरणालय श्रमजीवी छात्रावास कल्याणपुर में स्थानांतरित किया जाएगा, खाली होने वाले परिसर में किशोरियां ही रहेंगी। कोरोना संक्रमण के बाद व्यवस्था में बदलाव किया गया है। स्वरूप नगर में किशोरियों और महिलाओं को रखने के लिए अलग-अलग व्यवस्था है। दोनों संस्थाओं में 100-100 किशोरियां व महिलाएं रखने की क्षमता है। 



बीते दिनों राजकीय संवासिनी गृह की किशोरियां बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिलीं तो तय हुआ कि महिला शरणालय को यहां से स्थानांतरित कर दिया जाएगा। महिला एवं बाल कल्याण विभाग के निदेशक मनोज कुमार राय ने भी इसकी अनुमति दे दी है। अब महिला शरणालय की 57 महिला संवासिनियों को कल्याणपुर में बने श्रमजीवी छात्रावास के भवन में रखा जाएगा। उनकी देखरेख और सुरक्षा के लिए पूरा स्टाफ भी वहां लगाया जाएगा। इससे महिला शरणालय का स्वरूप नगर स्थित परिसर खाली हो जाएगा। इस खाली परिसर में राजकीय संवासिनी गृह की किशोरियों को रखा जाएगा। 


प्रोबेशन विभाग की उपनिदेशक श्रुति शुक्ला बताती हैं कि यहां रहने की क्षमता 100 ही रखी जाएगी। महिला शरणालय का परिसर मिलने से जगह काफी होगी, जिससे किशोरियां आराम से रह सकेंगी। यहां क्षमता से ज्यादा रह रहीं 71 किशोरियों को नोएडा भेजा जाएगा। इसके लिए निदेशक से बात हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें