ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को पुलिस ने पिलाया ठंडा शरबत - UP SANDESH
कानपुर। यातायात शपथ सप्ताह अभियान के तहत शहर के प्रमुख 50 चौराहों पर आम जनता को यातायात नियमों के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में श्याम नगर बाईपास पर यातायात निरीक्षक दिनेश सिंह द्वारा ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को रोककर उनको बताया जा रहा है कि आपने यह ट्रैफिक का नियम तोड़ा है। यातायात नियम आम जनता के हितों में होते हैं। इसमें सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को ठंडे पानी का शरबत पिलाकर यातायात निरीक्षक दिनेश सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जनता को जागरुक करने के लिए कई प्रकार की पहल की गई। जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 1 सप्ताह के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य रूप से उपस्थित पुलिस अधीक्षक यातायात सुशील कुमार, यातायात निरीक्षक दिनेश सिंह, टीएसआई अनुभव त्रिपाठी, रजत पाठक, सुनील साहू, सभाराज तिवारी, आलोक तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें