समाजवादी पार्टी ग्रामीण के तत्वावधान में हुआ रोजा अफ्तार पार्टी का आयोजन - UP SANDESH
कानपुर। समाजवादी पार्टी ग्रामीण के तत्वाधान में जिला उपाध्यक्ष मुमताज अहमद की अध्यक्षता में काकादेव स्थित आवास पर रोजा अफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए सपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि रोजा अफ्तार पार्टी का आयोजन काकादेव स्थित आवास पर किया गया। जिसमें हजारों लोगों ने रोजा अफ्तार पार्टी में शिरकत की रोजेदारों ने रोजा खोलने के बाद परवरदिगार से मुल्क की अमन चैन की दुआ की और कहा कि हमारे कानपुर को बुरी निगाहों से दूर रखना। हमारे कानपुर वासियों पर अल्लाह पाक अपनी रहमत रखना। रोजा अफ्तार पार्टी का विगत कई वर्षों से इसी प्रकार आयोजन किया जाता है। रोजा अफ्तार पार्टी में कार्यकर्ताओं ने, अन्य राजनीतिक दलो के कार्यकर्ताओं ने, क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों ने, व्यापारी भाइयों ने, एक साथ बैठकर रोजा खोल। मुख्य रूप से उपस्थित ग्रामीण जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह यादव, एमएलसी कल्लू यादव, पूर्व विधायक सतीश निगम, उज्म़ा इकबाल सोलंकी, हाजी हसन सोलंकी, अबरार आलम खान, राघवेंद्र बजाज मिंटू, विक्रम परिहार, जितेंद्र कटियार, पवन सिंह, नईम राईन, प्रदीप यादव, मीनू यादव, सत्यम यादव, कय्यूम, तौफीक, श्याम, जनार्दन, नरेंद्र मोहन आदि लोग मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें