Crime

[Crime][bsummary]

Social

[Kanpur][bsummary]

Political

[Political][bsummary]

National

[National][twocolumns]

पुलिस की पाठशाला : एसपी पूर्वी ने ली बच्चों की क्लास, पुलिस के कार्यों की दी जानकारी - UP SANDESH

कानपुर 22 जून 2018 (विशाल तिवारी) शुक्रवार को कई स्कूलों के बच्चे कोतवाली पहुंचे। जहां एसपी पूर्वी अनुराग आर्या ने उन बच्चो को पुलिस की बारीकियां बताई। सभी बच्चो को एसपी पूर्वी ने पुलिस विभागों के बारे में जानकारी दी और पुलिस के कार्यों के बारे बताया। एसपी ईस्ट अनुराग आर्या ने बच्चो को बताया कि पुलिस के छोटे से लेकर बड़े अधिकारियों को किस तरह के मोनोग्राम और स्टार अशोक की लाट मिलती है। उन्हें बताने के साथ बंदूकों को भी दिखाया और जेल बन्दी ग्रह के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कभी भी पुलिस से मत डरिये। उन्हें अपनी बात आराम से बताइये। पुलिस तो आपकी मित्र है और हमेशा आपके साथ है। बच्चो को भी एसपी से मिल कर उनके अनुभव सुनने पर काफी अच्छा लगा और उन्होंने सभी बच्चों से सही ढंग से पढ़ाई करने की अपील की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें