Crime

[Crime][bsummary]

Social

[Kanpur][bsummary]

Political

[Political][bsummary]

National

[National][twocolumns]

एसएन सेन बालिका विद्यालय में NCC कैडेटों ने किया योग - UP SANDESH

कानपुर। एसएन सेन बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज के तत्वाधान में प्रधानाचार्य पुष्पा त्रिपाठी की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए पुष्पा त्रिपाठी में बताया कि एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज के प्रांगण में 17 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर केडेटों और छात्राओं द्वारा मनाया गया। जिसमें एनसीसी कैडेटों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। एस बी एम, डीजी, सेन डिग्री एवं इंटर कॉलेज के 500 कैडेटों ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य पुष्पा त्रिपाठी ने आए हुए सभी केडेटों का उत्साह वर्धन किया है। एवं प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित किया और अपने आसपास के लोगों को भी योग के प्रति जागरुक करने के लिए संकल्प दिलाया मुख्य रुप से उपस्थित प्राचार्य पुष्पा त्रिपाठी, सचिव शुभ्रो सेन, कैप्टन इंदु मिश्रा, सुमन आर्य, सुभाष, थर्ड ऑफिसर नीतू गौड़ आदि लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें