Crime

[Crime][bsummary]

Social

[Kanpur][bsummary]

Political

[Political][bsummary]

National

[National][twocolumns]

पनाह NGO ने जल संरक्षण की शपथ दिलाते हुए चलाया हस्ताक्षर अभियान - UP SANDESH

कानपुर 6 मई 2018 (विशाल तिवारी) समाज सेवी संस्था पनाह के तत्वाधान में जल संरक्षण शपथ हेतु संजय वन किदवई नगर में हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। इस मौके पर वार्ड अध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया की जल की कमी से बचने के लिए जल का संरक्षण किया जाना अत्यंत आवश्यक है। जिन स्थानों पर जल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, वहीं पर जल का सबसे ज्यादा अपव्यय होता है। यदि अभी से जल संरक्षण के प्रति हम सभी जागरूक नही होंगे तो आने वाले दिनों में जल की समस्या विश्व के सामने गंभीर समस्या के रूप में खड़ी हो जाएगी। पनाह संस्था द्वारा जल संरक्षण के प्रति आम जनता को जागरूक करने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे आम जनता को शपथ दिलाने के साथ ही पर्चे बांट कर जागरूक भी किया जा रहा है। आज के हस्ताक्षर अभियान में प्रमुख रूप से संस्था प्रबंधक निशांत मिश्रा, संस्था अध्यक्ष एड० समीर शुक्ला, ए.के.सिंह, मोनू अग्रवाल, अखिलेश गुप्ता, अखिलेश्वर सहाय, नीलेश तिवारी, ईशांश तिवारी, धर्मेंद्र राजपूत, एड० श्याम बाजपेई, आशीष छाबड़ा, अभिषेक दीक्षित, कुंदन आदि उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें