भारतीय क्रिकेट की शान विराट कोहली वेटलिफ्टर और मीराबाई चानू का नाम राजीव गांधी खेल रत्न के लिए प्रस्तावित
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और वेटलिफ्टर मीराबाई चानू का नाम देश के सबसे बड़े खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न के लिए भेजा गया है। इससे पहले भी साल 2016 में भी विराट का नाम इस पुरस्कार के लिए आगे बढ़ाया गया था लेकिन उनके नाम पर सहमति नहीं बनी थी।
कोहली फिलहाल आईसीसी टेस्ट और एकदिवसीय रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज हैं। इंग्लैंड दौरे पर भी वो सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। अगर खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर उनके नाम को मंजूरी दे देते हैं तो वह इस खिताब को पाने वाले देश के तीसरे क्रिकेटर हो जाएंगे। इससे पहले यह खिताब महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (1997) और दो बार विश्व कप जीतने वाले पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (2007) को मिला है। वहीं इसके अलावा विश्व चैम्पियनशिप में 48 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाली मीराबाई के नाम की भी सिफारिश की गई है। उन्होंने इस साल राष्ट्रमण्डल खेलों में भी देश के लिए स्वर्ण पदक जीता था। चोट के कारण वह एशियाई खेलों में भाग नहीं ले सकी।
17 September 2018
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें