रहना है, उर्जावान तो करिये कच्चे केले का सेवन
नई दिल्ली / कच्चे केले में कई औषधीय गुण होते हैं। इसमें पोटैशियम बड़ी मात्रा में पाया जाता है जो इम्यून सिस्टम को तो मजबूत बनाता है। कच्चा केला शरीर को दिनभर ऊर्जावान भी बनाए रखता है। पका केला सभी खाते हैं लेकिन कच्चा केला भी काफी फायदेमंद होता है।
इसमें मौजूद विटामिन बी6, विटामिन सी कोशिकाओं को पोषण देने का काम करता है। कच्चे केले में पोटैशियम और एंटी आक्सीडेंट बहुत पाया जाता है। कच्चे केले की सब्जी खाने से दिन भर चुस्ती बनी रहती है। कच्चा केला खाने कब्ज भी दूर होता है। कच्चा केला खाने से हड्डियां भी मजबूत होती हैं। इसमें प्रचूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। जिन्हें अधिक भूख लगने की समस्या हो उन्हें भी कच्चा केला खाना चाहिए। यह पेट को भरा रखता है और देर तक भूख नहीं लगने देता। कच्चा केला आंतो को साफ करता है। इससे जो मल जमा रहता है वह बाहर निकल जाता है। इससे शरीर में खाना लगता है।
12 September 2018
Labels:
Health



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें