स्वतंत्रता दिवस पर निकाली तिरंगा यात्रा - JST NEWS INDIA
कानपुर। राष्ट्रीय लोकदल के तत्वधान में नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान की अध्यक्षता में 72 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जानकारी देते हुए नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान ने बताया कि तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में वाहन चल रहे थे हजारों युवाओं के हाथ में तिरंगा लेहरहा रहा था। और सभी की जुबान पर एक ही नारा रहा था। भारत माता की जय, झंडा ऊंचा रहे हमारा, विजई विश्व तिरंगा प्यारा, तिरंगा यात्रा में युवाओं ने जोश के साथ भाग लिया। जहां ही तरफ आसमान से इंद्रदेव घनघोर पानी बरसा रहे थे। बरसता पानी भी युवाओं के जोश को ठंडा नहीं कर पाया। तिरंगा यात्रा परेड, बड़ा चौराहा, माल रोड, बिरहाना रोड, एक्सप्रेस रोड, घंटाघर, टाटमिल, बाबू पुरवा, होते हुए शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए तिरंगा यात्रा में देश भक्ति के गीतों की आवाज आ रही थी। मेरा कर्मा तू मेरा धर्मा तू तेरा सबकुछ में मेरा सब कुछ तू, यह देश है वीर जवानों का अलबेलो का मस्तानों का, किदवई नगर पर तिरंगा यात्रा समापन हुआ। समापन सभा में आए हुए गणमान्य नागरिकों ने नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि मोहम्मद उस्मान के इस कार्य की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। क्योंकि यह यात्रा किसी राजनीति को नहीं दर्शाती है। यात्रा देश भक्ति का संदेश देती है। मुख्य रूप से उपस्थित सुरेश गुप्ता, रहीस हुसैनी, मोहम्मद सुफियान गौस, रजत तिवारी, मोहम्मद शोएब अंसारी, मोहम्मद फैजान, मलिक व मोहम्मद सद्दाम हुसैन आदि लोग शामिल रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें