Crime

[Crime][bsummary]

Social

[Kanpur][bsummary]

Political

[Political][bsummary]

National

[National][twocolumns]

UP पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन - UP SANDESH

कानपुर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। फूलबाग स्थित गांधी प्रतिमा के नीचे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन कर पदाधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर विचार विमर्श किया। संघ के जनपद वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीकांत पाल ने धरने को संबोधित करते हुए बताया कि हमारी दस सूत्रीय मांगे हैं, जिन्हें राज्य सरकार सुन महीन रही है। हम सभी अपनी मांगों को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन करते आ रहे हैं। हम सरकार को इससे अवगत भी करा चुके हैं। इन मांगो पर सफाई कर्मचारियों से सभी काम लिए जाते है। उन्होंने एक कर्मचारी से एक ही जगह कार्य लेने की मांग की। इसके अलावा सफाई कर्मचारी का ग्राम प्रधान के हस्ताक्षरों से पैरोल व्यवस्था समाप्त की जाए। न्याय पंचायत पर सफाई कर्मचारियों के लिए सुपरवाइजर पद सृजित किए जाए। सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब तक हमारी मांगो की कोई सुनवाई नहीं हुई। पर सुनवाई न होने को लेकर का धरना दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें