Crime

[Crime][bsummary]

Social

[Kanpur][bsummary]

Political

[Political][bsummary]

National

[National][twocolumns]

सरकारी योजनाएं भ्रष्टाचारियों के भेंट चढ़ रही हैं : अधिवक्ता जितेंद्र चौहान - UP SANDESH

कानपुर देहात 16 जून 2018 (अमित राजपूत) हमें यह समझने की आवश्यकता है कि, हम में से सभी समाज की अच्छी और बुरी स्थिति के जिम्मेदार है। समाज और देश में कुछ सकारात्मक प्रभावों लाने के लिए हमें अपनी सोच को कार्य रुप में बदलने की आवश्यकता है। यह बात सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह चौहान ने 'पूर्ण ग्राम स्वराज में जन सहभागिता'विषय मलासा विकास खण्ड तहसील भोगनीपुर के गांव विदखुरी पर आयोजित चौपाल में कही। जितेन्द्र चौहान ने कहा कि निचले स्तर पर अराजकता का माहौल है। सरकारी योजनाएं भ्रष्टाचारियों की भेंट चढ़ गई हैं। भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई में निचले स्तर पर लोगों को जोड़ने की जरूरत है। कहा कि ग्रामवासियों को ग्रामसभा के महत्वपूर्ण कार्य और अधिकारों को समझना होगा, क्यों की यही एक ऐसा मंच है जहां पर सामाजिक अंकेक्षण हो सकता है। कहा कि ग्रामसभा को कुछ मांगने की जरूरत ही नहीं है। एकजुटता में वही सब कुछ समाहित है,जो एक नागरिक को चाहिए।कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा जनहित में समाज के अन्तिम व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए जहाँ हर स्तर पर सक्षम कार्य योजनाये संचालित है वही कोई भी न्याय पाने से वंचित न रह जाये इस हेतु सर्वोच्च न्यायालय के नेतृत्व व निर्देशन में संचालित विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को निशुल्क अधिवक्ता मिलने का प्राविधान है। किसान क्रेडिट कार्ड व कृषि फसल बीमा योजना तथा कृषि यंत्रों के क्रय में शासकीय अनुदान आदि की जानकारी दी। चौपाल में आये तहसीलदार भोगनीपुर लाल सिंह यादव ने कहा प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों का बोध होने के साथ-साथ उनके प्रति सचेत भी रहना चाहिए। प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्य का भी ज्ञान होना चाहिए और अपने अधिकारों को पाने के लिए बिचौलियों से दूर रहना चाहिये कहा की तहसील स्तर पर किसी भी समस्या को लिखित रूप से उन तक पहुँचने पर वह उस पर त्वरित कार्यवाही करेंगें और तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव होने के नाते उनके सेवा क्षेत्र के हर व्यक्ति के विधिक अधिकारों के संरक्षण में अपनी भूमिका अदा करते रहेंगे।लेखपाल सन्तोष चौहान ने वरासत,आम बीमा योजना ,कृषक दुर्घटना बीमा आदि शासकीय योजनाओं की जानकारी दी।चौपाल के आयोजन में शिक्षा मित्र जिलाध्यक्ष महेन्द्र पाल व ग्राम प्रधान धर्मेद्र यादव का विशेष योगदान रहा सन्दलपुर साधन सहकारी समिति अध्यक्ष विनोद कटियार व प्रधानाचार्य एन के दीक्षित ने कहा कि सामाजिक सहभागिता व निरन्तर सम्वाद से देश समाज के उत्थान में अग्रणी भूमिका अदा की जा सकती है इसके लिए एक सोंच के साथ अलग अलग कार्य कर रही सामाजिक संस्थाको को एक साथ मिल कर कार्य करने की आवश्यकता है। अध्यक्षता शिवकुमार ने व संचालन सिकन्दरा तहसील सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जनमेजय सिंह ने किया प्रमुख रूप से अनवर ताज, जावेद कुरैशी,सन्दलपुर साधन सहकारी समिति अध्यक्ष विनोद कटियार व प्रधानाचार्य एन के दीक्षित ने कहा कि सामाजिक सहभागिता व निरन्तर सम्वाद से देश समाज के उत्थान में अग्रणी भूमिका अदा की जा सकती है इसके लिए एक सोंच के साथ अलग अलग कार्य कर रही सामाजिक संस्थाको को एज साथ मिल कर कार्य करने की आवश्यकता है। अध्यक्षता शिवकुमार ने व संचालन सिकन्दरा तहसील सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जनमेजय सिंह ने किया प्रमुख रूप से अनवर ताज, जावेद कुरैशी, सालिगराम,जैकलीन सचान, सरोजनी, विनय कुमार, राम विलास, रीना, रमाकान्त व आदि लोग उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें