Crime

[Crime][bsummary]

Social

[Kanpur][bsummary]

Political

[Political][bsummary]

National

[National][twocolumns]

देश मे मजदूरों का हो रहा शोषण: जितेंद्र चौहान

कानपुर देहात 2 मई 2018 (अमित राजपूत) अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस लाखों मजदूरों के परिश्रम, दृढ़ निश्चय और निष्ठा का दिवस है। यह बात अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर सिविल बार एसोसिएशन के तत्वावधान में रनिया में आयोजित मजदूर अधिकार जागरूकता गोश्ठी में सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह चौहान ने कही। मजदूरों को उनके न्यूनतम मजदूरी के अधिकार की जानकारी तथा श्रमिकों के लाभ के लिए श्रमिक शिशु कल्याण आदि को लेकर सरकार द्वारा कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। जानकारी के अभाव में मजदूरों को इन योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है। आज भी देश में मजदूरों के साथ अन्याय और उनका शोषण होता है। आज भारत देश में बेशक मजदूरों के 8 घंटे काम करने का संबंधित कानून लागू हो लेकिन इसका पालन सिर्फ सरकारी कार्यालय ही करते हैं, बल्कि देश में अधिकतर प्राइवेट कंपनियां या फैक्ट्रियां अब भी अपने यहां काम  करने वालों से 12 घंटे तक काम कराते हैं। जो कि एक प्रकार से मजदूरों का शोषण हैं। 


आज जरुरत है कि सरकार को इस दिशा में एक प्रभावी कानून बनाना चाहिए और उसका सख्ती से पालन करना चाहिए। इसके लिए संबंधित विभाग के साथ-साथ समाज के प्रबुद्धजनों को आगे आना होगा कहा कि प्रत्येक रोज़गार शुदा मजदूर को काम के बीच में पर्याप्त अवकाश, स्वास्थ्य सेवा, महंगाई के लिये मुआवज़ा, इत्यादि का अधिकार है। श्री चौहान ने कहा कि मजदूरों के विधिक अधिकारों का यदि प्रवर्तन न हो रहा हो तो सिविल बार एसोसिएशन सहायता के लिए हमेशा तात्पर्य है साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से भी सहायता मिलने की जानकारी दी स्माल इंड्रस्टीज  मैन्युफैक्चर एसोसिएशन के जोनल चेयरमैन हरदीप राखरा ने कहा कि कहा कि मजदूरों को उनके न्यूनतम मजदूरी के अधिकार की जानकारी तथा श्रमिकों के लाभ के लिए श्रमिक शिशु कल्याण आदि को लेकर सरकार द्वारा कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। 


जानकारी के अभाव में मजदूरों को इन योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है, इसके लिए संबंधित विभाग के साथ-साथ समाज के प्रबुद्धजनों को आगे आना होगा।जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि कहा कि मजदूरों के हितों के लिए फैक्ट्री एक्ट बना हुआ है। अगर किसी के अधिकारों का हनन होता है तो वह न्याय के लिए न्यायालय की शरण ले सकता है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण कुमार शुक्ला बउवन शुक्ला ने की व संचालन प्रधान प्रतिनिधि रनिया सोनू मिश्रा  के द्वारा किया गया। प्रमुख रूप से शिवशरण गुप्ता ब्यापार मण्डल अध्यक्ष रनिया, राघवेन्द्र सिंह सेंगर, अध्यक्ष साधन सहकारी समिति फत्तेपुर रोशनाई, रमेश चन्द्र सिंह गौर, विजय गुप्ता, अशोक त्रिवेदी, सुरेश शर्मा, सी बी सिंह, जसप्रीत सिंह, अनिल श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें