Crime

[Crime][bsummary]

Social

[Kanpur][bsummary]

Political

[Political][bsummary]

National

[National][twocolumns]

दो-दो रोटियां लेकर सड़कों पर निकले इन लोगों ने, जरूरतमंदों को भोजन कराकर कायम की मिसाल


कानपुर 9 अप्रैल 2018 (विशाल तिवारी) जहाँ आज के दौर में लोग सिर्फ अपने परिवार के भरण पोषण के बारे में सोंचते हैं। वही दूसरी ओर भोजन बैंक कानपुर ने लगातार कई महीनो से गरीबों को भोजन बाँटकर एक मिसाल कायम कर दी है।


भोजन बैंक संचालक विकास मिश्रा ने बताया कि भोजन बैंक का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद और असहाय लोगों को खाना खिलाकर उनकी भूख मिटाना है। उनकी टीम रोजाना जरूरतमंदों को एक टाइम का निशुल्क भोजन पहुंचाने का प्रयास कर रही है। भोजन बैंक विगत 1 वर्ष  से हर रविवार को लोगों के बीच जाकर उनको खाना उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। 


कानपुर नगर के दबौली क्षेत्र स्थित आर्यभट्ट पार्क में भोजन के पैकेट बनाकर भोजन बैंक कानपुर टीम ने जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को फजलगंज चौराहे से जरीब चौकी होते हुए, कानपुर सेंट्रल स्टेशन तक जरूरतमंदों को एक टाइम का निशुल्क भोजन करवाया। 


आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से भोजन बैंक कानपुर संचालक विकास मिश्रा, वीरेंद्र कुमार, तेजस्वी त्रिपाठी, संजय सिंह, सोनू शर्मा, राजेश आनंद, के के अवस्थी, शुभम मिश्रा, राजेंद्र श्रीवास्तव, राज शर्मा, राजेश बेकरी, अर्चना तिवारी, अमित सिंह , राजेंद्र श्रीवास्तव, योगेश मीणा, संजय सिंह, देवेश द्विवेदी, अमित तिवारी, साधना मिश्रा, अर्चना तिवारी, संध्या तिवारी, श्रुतिका गुप्ता, तेजस्वी त्रिपाठी, पंकज सिंह, अनिल सक्सेना, सौरभ शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह चौहान आदि लोगों ने सहयोग किया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें