सिगरेट की दुकान का पता पूछने पर झड़प, जेएनयू टीचिंग स्टाफ की हत्या
सिगरेट की दुकान का पता पूछने पर झड़प, जेएनयू टीचिंग स्टाफ की हत्या
नई दिल्ली / जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के २९ वषीय टीचिंग स्टाफ की यहां सिगरेट की दुकान का पता पूछने को लेकर हुई झड़प में कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका चचेरा भाई घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी। यह घटना रोहिणी के विजय विहार इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां राहुल को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि उसके चचेरे भाई नवीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। राहुल जेएनयू में तदर्थ कर्मी था, जबकि उसका चचेरा भाई वहां पर लैब सहायक है। राहुल शनिवार को रोहिणी में नवीन के घर आया था और जब वह जाने लगा तो नवीन उसे छोड़ने आया। पुलिस ने कहा कि जब नवीन ने एक व्यक्ति से सिगरेट की दुकान का पता पूछा तो नशे में धुत्त व्यक्ति की दोनों से बहस हो गई। बाद में उसने अपने साथी को बुलाया जिसने राहुल और नवीन पर हमला किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और एक किशोर को पकड़ा है।
20 August 2018



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें