Crime

[Crime][bsummary]

Social

[Kanpur][bsummary]

Political

[Political][bsummary]

National

[National][twocolumns]

केरल बाढ़ में हवाई टिकट पर 100 प्रतिशत रिफंड दे रहीं एयरलाइं ,बुकिंग्स में करीब 50 प्रतिशत की गिरावट

 केरल बाढ़ में हवाई टिकट पर 100 प्रतिशत रिफंड दे रहीं एयरलाइं ,बुकिंग्स में करीब 50 प्रतिशत की गिरावट 



नई दिल्ली / केरल में लगातार हो रही बारिश और बाढ़ के हालात से टूरिज्म बिजनेस पर बुरा असर पड़ा है। भयावक बाढ़ से कोच्चि एयरपोर्ट को शनिवार तक के लिए बंद कर दिया गया है, इसके बाद एयरलाइन कंपनियां 18 अगस्त तक वहां के लिए बुक हवाई टिकटों पर 100 प्रतिशत रिफंड दे रही हैं। वायनाड जिले सहित राज्य में दूसरी जगहों पर खुले होटल और रिजॉर्ट भी बंद हैं और वे भी कस्टमर्स को पेबैक ऑप्शन ऑफर कर रहे हैं। ट्रैवल पोर्टल्स और ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसियों (ओटीए) का कहना है हालात काफी निराशाजनक है और फ्यूचर बुकिंग के लिए पूछताछ काफी कम हो गई है। कंपनी के हेड बालू रामचंद्रन ने कहा कि 10 अगस्त के बाद से होटल कैंसिलेशन बढ़े हैं। केरल के लिए महीने के दूसरे पखवाड़े में जो बुकिंग्स हुई थीं,उनके कैंसिलेशन में औसत से 50 प्रतिशत ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा, केरल में भारी बारिश और खराब मौसम से वहां के निवासियों के साथ ट्रैवलर्स के सामने भी गंभीर चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। लोग सुरक्षा कारणों से वहां जाने के प्रोग्राम कैंसल कर रहे हैं। बेंगलुरु, मुंबई, नई दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद और पुणे जैसे शहरों के ट्रैवलर्स सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।' 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें