प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मश्हूर हस्तियों ने दी मुबारकबाद
नई दिल्ली / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं। हर तरफ से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। कंगना रनौत, अक्षय कुमार और ऋषि कपूर सहित कई बड़े सितारों ने भी पीएम मोदी को बहुत ही खास अंदाज में बर्थडे विश किया है।
जहां अक्षय कुमार ने पीएम को अपने समर्थन के लिए धन्यवाद दिया है वहीं कंगना रनौत ने बेटी बचाओ अभियान के लिए उनकी सराहना की है। कंगना ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' के सेट से एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, ''माननीय प्रधानमंत्री जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं और मेरी पूरी टीम आपके दीर्घायु होने की प्रार्थना करते हैं। बेटी बचाओ अभियान के लिए आपकी बहुत सराहना करते हैं। आने वाले समय में आपको बहुत कामयाबी मिले। जय हिंद।''
17 September 2018



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें