केरल बाढ़ प्रभावितों की मदद करने आगे आई कई कंपनियां, खाद्य पदार्थों की करेंगी आपूर्ति
केरल बाढ़ प्रभावितों की मदद करने आगे आई कई कंपनियां, खाद्य पदार्थों की करेंगी आपूर्ति
नई दिल्ली / बाढ़ से प्रभावित केरल में जनजीवन सामान्य करने के लिए पूरा देश अपने तकीके से अपना योगदान दे रहा है। आईटीसी, कोका कोला, पेप्सी एवं हिंदुस्तान यूनिलीवर सहित एक दर्जन से अधिक रोजमर्रा उपयोग की चीजें तैयार करने वाली (एफएमसीजी) कंपनियां अगले दो दिन तक केरल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पानी की बोतल, खाद्य पदार्थ और आवश्यक वस्तुयें की आपूर्ति करेगी। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने आज यह बात कही। बड़ी खाद्य प्रसंस्करण कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ कल बैठक में बादल ने आने वाले दिनों में केरल को सहायता देने की रणनीति तैयार करने की योजना पर चर्चा की। बादल ने कहा, यह समय अलग-अलग प्रयास करने के बजाए साथ मिलकर एक इकाई के रूप में काम करने और केरल के लोगों की मदद करने का समय है। उन्होंने बयान में कहा कि लोगों की मदद के लिये कंपनियों ने प्रतिबद्धता जताई है।22 August 2018



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें