Crime

[Crime][bsummary]

Social

[Kanpur][bsummary]

Political

[Political][bsummary]

National

[National][twocolumns]

पुलिस चौकी में प्रेमिका बोली तुझसे ही शादी रचाऊँगी वरना कंवारी मर जाऊंगी

कानपुर 10 अप्रैल 2018 (विशाल तिवारी) एक युवती शादीशुदा युवक से प्यार कर उसके साथ घर बसाने की जिद पर अड़ गई। बिठूर थाना क्षेत्र की मंधना चौकी में युवती ने अपने शादीशुदा प्रेमी के साथ घर बसाने को लेकर ड्रामा खड़ा कर दिया। युवती शादीशुदा प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी थी। कह रही थी कि तुझसे ही शादी रचाऊंगी वरना कुंवारी मर जाऊंगी चौकी इंचार्ज ने दोनों पक्षों को थाने भेज दिया। इसके बाद क्षेत्र में रहने वाली एक युवती के गैर समुदाय के शादीशुदा युवक से प्रेम संबंध हो गए। उसके एक बेटा है और पत्नी का दो साल पहले निधन हो गया था। इसकी जानकारी युवती के परिजनों को हुई तो उन्होंने संबंध तोड़ने का दबाव बनाया। इस पर युवती चौकी पहुंच गई। वहां उसने शादी की जिद करके हंगामा शुरू कर दिया। युवती अपनी मांग पर अड़ी रही। पूरे दिन परिजन व महिला पुलिस उसे समझाते रहे लेकिन वह अपनी जिद कर अड़ी रही। 

थाना प्रभारी का कहना है कि युवती बालिग है, लेकिन मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण युवती को नारी निकेतन भेज दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें